Akshay Kumar : अक्षय कुमार ने बेटे आरव के जन्मदिन पर एक्टर शेयर किया स्पेशल पोस्ट, एक्टर ने दी इन चीजों की छूट

0
427
Akshay Kumar
Akshay Kumar

Akshay Kumar : बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया। वहीं अक्षय के बेटे आरव आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने बेटे को एक खास अंदाज से जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।अक्षय कुमार ने अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा है।

Akshay Kumar

बेटे के जन्मदिन पर Akshay Kumar ने लिखा खास पोस्ट

आपको बता दें कि अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आरव की एक तस्वीर शेयर की है, जो हाल फिलहाल की ही लग रही है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हाय मेरे अंग्रेज पुत्र। आज तुम 21 साल के हो गए हो, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा वही छोटे से आरव रहोगे। अब तुम लीगल तरीके से वह सभी काम कर सकते हो, जो तुम पहले भी किया करते थे। मुझे तुमपर बहुत गर्व है और मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगां।’ वहीं अक्षय के अलावा ट्विंकल खन्ना ने भी अपने बेटे को बर्थडे विश किया है।

ये भी पढ़े: Neetu Kapoor : ऋषि कपूर से पहली मुलाकात में घबरा गईं थी नीतू कपूर, बोंली- ‘वो काफी डरावना था’

ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर आरव के बचपन की है तो वहीं दूसरी फोटो में आरव अपनी मां के साथ नजर आ रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि ‘टेकनिकल तरीके से अब तुम 21 साल के हो गए हो। इसी के साथ अब वक्त आ गया है कि घर के असली मालिक को घर की चीजें सौंपी जाए। जन्मदिन मुबारक हो।’

Akshay Kumar

एक्टिंग में नहीं है आरव की दिलचस्पी

वहीं एक बार एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि आरव को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि महज 4 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने जूडो नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है।