Bebika Dhurve : बेबिका धुर्वे ने जरुरत से ज्यादा सोचने वालों को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘हर किसी को सोचने की समस्या है’

0
515
Bebika Dhurve
Bebika Dhurve

Bebika Dhurve : सलमान खान का मोस्ट कांट्रोवर्शियल रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 फेम बेबिका धुर्वे इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बेबिका ने बीबी हाउस में अपने बेबाक अंदाज से फैंस के दिलों को जीता और सभी को इंप्रेस किया। हाल ही में बेबिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ज्यादा सोचने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों पर उन्होंने खुलकर बात की।

Bebika Dhurve

Bebika Dhurve ने कही बड़ी बात

बेबिका धुर्वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा “मैं पूरे दिन बॉस बेब बनी रहती हूं, कोई भी मुझे चोट नहीं पहुंचा सकता,” और “मैं बिस्तर पर जाने से कुछ घंटे पहले जरूरत से ज्यादा सोचती हूं और खुद को ठेस पहुंचाती हूं”। वीडियो के लिए कैप्शन लिखा- “हर ज्यादा सोचने वाली समस्या भी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है”।

Bebika Dhurve

ये भी पढ़े: Rishi Kapoor: जब अपनी शादी से पहले ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

विक्रम के साथ शेयर की फोटो

वहीं हाल ही में बेबिका धुर्वे ने विक्रम के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पॉजिटिव मेंटल एटीट्यूड के साथ एक मकसद को हासिल करने में लगे दो या दो से ज्यादा लोग वास्तव में एक अनबीटेबल पावर को कॉन्स्टीट्यूट करते हैं, क्या मिरैकल वाला दिन है”। वहीं पूजा भट्ट ने सबसे पहले प्रोडक्शन हाउस में विक्रम भट्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक सेल्फी शेयर की और लिखा, ‘कुछ कुछ हो रहा है।’ उन्होंने आगे डायरेक्टर के साथ मीटिंग की कुछ मजेदार तस्वीरें भी शेयर कीं।

Bebika Dhurve

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के 5 फाइनलिस्ट में से एक थी बेबिका

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के 5 फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे थे। फिनाले एपिसोड के दौरान, पूजा भट्ट बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं, उसके बाद बेबिका धुर्वे बाहर होने वाली दूसरी फाइनलिस्ट थीं। मनीषा रानी ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप बने। हालांकि एल्विश यादव ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।