Shahrukh Khan : ‘जवान’ के सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने पहली बार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपिका पादुकोण के छोटे रोल पर कही ये बात

0
486
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘जवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं बीते दिन शाहरुख खान ने अपनी पुरी स्टारकास्ट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, डायरेक्टर अटली कुमार सहित पूरी स्टाराकास्ट मौजूद रही। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की लीडिंग लेडी नयनतारा नहीं पहुंचीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ज्वाइन किया।

Shahrukh Khan

‘जवान’ की सक्सेस के बाद पहली बार Shahrukh Khan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने सबको दिल से शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ‘बहुत कम मौका मिलता है कि किसी फिल्म के साथ इस तरह से जीया जा सके। साउथ के कई लोग इस फिल्म में शामिल थे। इसलिए ये फिल्म चार साल से बन रही थी। इसलिए ऐसे कई लोग थे टीम में जो कई दिनों तक अपने घर नहीं गए थे। ये उनकी कड़ी मेहनत है।’

Shahrukh Khan

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को कहा शुक्रिया

जवान फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखी हैं। इस पीसी में दीपिका भी पहुंचीं। स्टेज पर दीपिका और शाहरुख की जोड़ी बेहद जमी। ह्वाइट साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। इस दौरान शाहरुख ने सबसे पहले दीपिका पादुकोण के रोल पर ही बात की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे दीपिका इस फिल्म में मां का रोल करने के लिए राजी हुईं। शाहरुख ने कहा, ‘दीपिका बेशरम रंग कर रहीं थीं। मैं सोच रहा था कि क्या वो जवान में मां का रोल करेगी? लेकिन पूजा डडलानी उनके पास गईं और दो मिनट में दीपिका ने बताया कि वो ये रोल करेंगी।’

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

Shahrukh Khan ने दीपिका के रोल को लेकर की मस्ती

दीपिका पादुकोण को शुक्रिया कहते हुए शाहरुख ने ये भी कहा कि ‘दीपिका ने ये रोल करके बता दिया कि वो एक उदारदिल अभिनेत्री हैं। दीपिका ने सोचा था कि मैं एक छोटा सा रोल करने आई थी, लेकिन हमने उन्हें मूर्ख बनाया और उनके साथ पूरी फिल्म शूट कर ली… दीपिका शुक्रिया।’

Jawan

400 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है ‘जवान’

सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘जवान’ ने 14 सितंबर को एक हफ्ते पूरे कर लिए। फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिली और हर दिन इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जवान ने रिलीज के 8 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 700 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी नयनतारा और विजयसेतुपति स्टारर इस फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में ग्रैंड एंट्री ली है।