Tamannaah Bhatia : विराट-रोहित की बायोपिक के लिए तमन्ना ने इन एक्टर्स को किया पसंद, जानकर चौंक जाएंगे आप

0
408
Tamannaah Bhatia
Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia : क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों पेशों के जुड़े लोगों को भारत में काफी प्यार मिलता है। अक्सर देखा गया है कि क्रिकेटर बॉलीवुड के अभिनेत्रियों से शादी भी करते है। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के जीवन पर बायोपिक बन चुकी हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस बीच साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने कुछ अभिनेताओं के नाम बताये जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं।

Tamannaah Bhatia
Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया ने बताए अभिनेताओं के नाम जो बायोपिक मे निभा सकते हैं किरदार

स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने बताया कि वो कौन-कौन से साउथ के अभिनेता हैं जो रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की बायोपिक में मुख्य भुमिका निभा सकते हैं। तमन्ना ने सबसे किंग कोहली की बायोपिक के लिए अभिनेता चुना। इसके लिए तमन्ना ने बाहुबली फेम प्रभास का नाम लिया। विराट कोहली सबके चहेते खिलाड़ी माने जाते हैं। तमन्ना भी कोहली को काफी पसंद करती है। कई मौको पर वो विराट को अपना पसंदीदी क्रिकेटर बता चुकी हैं। इस इंटरव्यू में भी वो विराट का नाम लेते वक्त थोड़ा उत्सुक दिखीं।

अपने ब्‍वॉयफ्रेंड विजय वर्मा के नाम पर चुप रहीं Tamannaah Bhatia

वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा की बायोपिक के लिए जूनियर एनटीआर और विजय सेतुपति को चुना। युजवेंद्र चहल की बायोपिक के लिए रामचरन का नाम लिया। इसके बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बायोपिक के लिए धनुष को मुख्य भूमिका के लिए चुना। रवींद्र जडेजा की बायोपिक के लिए ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के नाम का सुझाव दिया। हालांकि वह अपने ब्‍वॉयफ्रेंड विजय वर्मा का नाम नहीं बताया। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी ने तमन्ना भाटिया ने रश्मिका मंधाना और अरिजीत सिंह के साथ परफॉर्म किया था। दर्शकों ने उनके परफॉरमेंस को खूब एन्जॉय किया था। वहीं सेरेमनी के बाद उन्हें अपने पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात करने का मौका मिला था।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो