Neetu Kapoor : ऋषि कपूर से पहली मुलाकात में घबरा गईं थी नीतू कपूर, बोंली- ‘वो काफी डरावना था’

0
478
Neetu Kapoor

Neetu Kapoor :  बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी टॉप की मानी जाती थी। भले ही आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए हमारे दिलों में अमर रहेंगे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था। वहीं 1980 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। इस कपल के प्यार के कसीदे आज भी याद किए जाते हैं। हालांकि नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं थी। एक बार नीतू ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पहली मुलाकात में ऋषि ने उन्हें धमकी दे दी थी। जिसके बाद नीतू डर गई थीं।

Neetu Kapoor

जब पहली मुलाकात में ऋषि कपूर से डर गई थी Neetu Kapoor

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि कैसे ऋषि कपूर से उनकी पहली मुलाकात काफी डरावना एक्सपीरियंस था। उन्होंने बताया, ‘ऋषि कपूर से मेरी पहली मुलाकात बहुत बुरी हुई थी। उन्हें बदमाशी करने की आदत थी, इसलिए वो मेरे मेकअप और कपड़ों पर कमेंट करते थे और मुझे बहुत गुस्सा आता था। वो ऐसे थे कि हर किसी को धमकाते थे और मैं उस समय बहुत छोटी थी। मुझे उस पर गुस्सा आता था। बॉबी के सुपरहिट होने के बाद डिंपल कपाड़िया ने शादी कर ली और ऋषि के पास कोई हीरोइन नहीं बची क्योंकि हर कोई उनसे उम्र में बड़ी दिखती थी। मैं अकेली यंग एक्ट्रेस थी और डिफ़ॉल्ट से, रिक्शावाला के बाद, उनकी सभी फिल्में मेरे पास आने लगीं।’

Neetu Kapoor

ये भी पढ़े: Hema Malini-Dharmendra: धर्मेंद्र संग शादी के लिए राजी नहीं थे हेमा मालिनी के पिता, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

3 साल तक डेटिंग के बाद की थी शादी

इसी इंटरव्यू में नीतू ने आगे बताया कि शादी से पहले उन्होंने 3 साल एक-दूसरे को डेट किया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे सही समय याद नहीं है लेकिन मैंने बहुत सारी फिल्में साइन की थीं। मुझमें कॉन्फिडेंस आना शुरू हो गया था। मेरी मां मेरे कजन भाई लवली को ऋषि के साथ डिनर डेट पर भेजती थीं। मैं बहुत छोटी थी और इन सब से पहले कभी डेट पर नहीं गई थी। ये सब तीन साल तक चला, जिसके बाद मैंने नसीब, शान और 4-5 दूसरी बड़े बजट की फिल्में साइन की और फिर ऋषि के साथ शादी कर ली।’