Dream Girl 2 : बॉक्स ऑफिस पर आज से शुरु आयुष्मान खुराना की अग्निपरीक्षा, ओपनिंग डे पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ का क्या होगा हाल?

0
361
Dream Girl 2

Dream Girl 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब आयुष्मान खुराना एक बार फिर इस फिल्म से पूजा बनके फैंस को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार है। आयुष्मान खुराना हमेशा लीग से हटकर फिल्में करते हैं जिसकी वजह से लोगों को उनसे काफी उम्मीदें रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही है।

Dream Girl 2

ओपनिंग डे पर ‘Dream Girl 2’ कर सकती है इतने करोड़ का कारोबार

‘ड्रीम गर्ल 2’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे ने नुसरत भरूचा को रिप्लेस किया है। अनन्या पांडे का अंदाज फिल्म को अच्छा बिजनेस करा सकता है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि पूरा आंकड़ा कल ही सामने आएगा। वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद जल्द ही ये 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Dream Girl 2

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

‘ड्रीम गर्ल 2’ स्टारकास्ट

‘ड्रीम गर्ल 2’ की बात करें तो इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, सीमा पाहवा, मंजोत सिंह अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।