Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनGadar 2: रिलीज के 14वें दिन ‘गदर 2’ की कमाई में आई...

Gadar 2: रिलीज के 14वें दिन ‘गदर 2’ की कमाई में आई गिरावट, किया इतने करोड़ का कारोबार

Gadar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘गदर 2’ में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचा रही हैं। इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। यहां तक कि इसने साल 2023 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए यहां जानते हैं सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

Gadar 2

‘Gadar 2’ ने रिलीज के 14वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है। वहीं तारा और सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ जुटी।

Gadar 2

वहीं अब ‘गदर 2’ का कलेक्शन अब धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। बीते दो दिनों से गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। हालांकि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि गदर 2 जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि ये आंकड़ा छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 14वें दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 418.90 करोड़ हो जाएगा।

Gadar 2

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

‘गदर 2’ की कहानी

‘गदर 2’ फिल्म की ये कहानी गदर से आगे बढ़ती है। तारा सिंह और सकीना का बेटा बड़ा हो गया है और हीरो बनना चाहता है। इसी बीच आर्मी को बॉर्डर पर दुश्मनों से भिड़ने के दौरान तारा सिंह की जरूरत पड़ती है और इस लड़ाई में तारा सिंह गायब हो जाता है। सारी कोशिशों के बाद भी जब कई दिनों तक तारा सिंह का पता नहीं लगता तो परिवार को लगता है कि तारा पाकिस्तान में बंद है। ऐसे में उनका बेटा पाकिस्तान पहुंच जाता है और खुद फंस जाता है। इसके बाद फिर अपने बेटे को बचाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान आता है। ऐसे में आप इस फिल्म में देखेंगे कि आखिर तारा सिंह अपने बेटे को पाकिस्तान से बचा कर कैसे वापस लाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular