DC vs MI Highlights : WPL 2024 का हुआ शानदार आगाज, पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मिली जीत

0
386
DC vs MI Highlights

DC vs MI Highlights : महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत काफी रोमांचक अंदाज में हुआ है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के आगाज में कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। WPL की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपने रोमांचक प्रदर्शन के साथ ग्लैमर का तड़का लगाया। 23 फरवरी, शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में ये मुकाबला खेला गया।

मैच से पहले बॉलीवुड का लगा तड़का

इस मुकाबले में मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन का स्कोर तैयार किया। रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने चार विकेट शेष रहते इस मुकाबले को जीत लिया। हालांकि, आखिरी ओवर के लास्ट गेंद पर इस मैच का नतीजा निकला।

DC vs MI Highlights : WPL 2024 का हुआ शानदार आगाज, पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मिली जीत

दिल्ली ने की शानदार शुरुआत

दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने विस्फोटक 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 141.50 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सकीं। मुंबई के खिलाफ कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन बनाए। मुंबई की तरफ से नताली सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल को एक सफलता मिली।

आखिरी गेंद पर मुंबई को मिली जीत

मुंबई के लिए पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद यास्तिका भाटिया ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 57 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। इस मैच में नताली सिवर ब्रंट ने 19, अमेलिया केर ने 24, पूजा वस्त्राकर ने एक रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर तीन और सजीवन सजना छह रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए अरुंधति रेड्डी और एलिस कैप्सी ने दो-दो विकेट चटकाए। इशके अलावा मारिजैन कैप और शिखा पांडे को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें : WPL 2024 | MI vs DC : शानदार आगाज के लिए तैयार बेंगलुरु का मैदान, पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से