Saturday, July 27, 2024
HomeखेलWPL 2024 | MI vs DC : शानदार आगाज के लिए तैयार...

WPL 2024 | MI vs DC : शानदार आगाज के लिए तैयार बेंगलुरु का मैदान, पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

WPL 2024 | MI vs DC : महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) से होगा। मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सीजन भी शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के ऊपर टीम की जिम्मेदारी रहेगी। डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2024 | MI vs DC : शानदार आगाज के लिए तैयार बेंगलुरु का मैदान, पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

डब्ल्यूपीएल का यह दूसरा सीजन है

गौरतलब है कि डब्ल्यूपीएल का यह दूसरा ही सीजन है। पिछले साल इस लीग की शुरुआत हुई थी। पिछले साल दिल्ली की कप्तान मेग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैट्समैन रही थी। वहीं मुंबई की टीम फाइनल में दिल्ली को मात देने में कामयाब रही थी जिसमें हेली मैथ्यूज का सबसे बड़ा योगदान था। उन्होनें लीग में सबसे ज्यादा 16 विकेट चटकाए थे। टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाडियों से लेकर विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। ऐसे में देखना ये होगा की इन खिलाडियों के बीच युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते है।

कुछ ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल , तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु।

ये भी पढ़ें : WPL 2024 | MI vs DC : आज से हो रहा है WPL 2024 का आगाज, जानें पिच का मिजाज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular