Saturday, July 27, 2024
HomeखेलVirat Kohli - Anushka Sharma : लंदन की नागरिकता लेंगे विराट कोहली...

Virat Kohli – Anushka Sharma : लंदन की नागरिकता लेंगे विराट कोहली ?, अकाय के जन्म के बाद उठे सवाल

Virat Kohli – Anushka Sharma : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विराट कोहली की पत्नी एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। 15 फरवरी 2024 को विराट कोहली दूसरी बार पिता बनें। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है जिसका मतलब हिंदू मॉयथोलॉजी के अनुसार निराकार होता है। बच्चे के जन्म से पहले विराट-अनुष्का करीब तीन महीने से लंदन में थे। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खुद को दूर कर लिया था। अकाय के जन्म के बाद सभी को इस बात का जवाब मिल गया कि आखिर कोहली ने इंग्लैंड टेस्ट क्यों नहीँ खेली।

अब चूंकि अकाय ने लंदन में जन्म लिया है इसलिए लोगों के मन में कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। लोग ये पूछ रहे हैं कि क्या अकाय कोहली को ब्रिटेन की नागरिकता मिलेगी क्योंकि उनका जन्म वहीं हुआ है। दूसरा सवाल सोशल मीडिया पर ये भी पूछा जा रहा है कि क्या विराट और अनुष्का अब ज्यादातर अपना समय लंदन में बिताएंगे।

विराट कोहली को पसंद है लंदन

आपको बता दें कि विराट कोहली कई मौकों पर कह चुके हैं कि उन्हें लंदन में रहना पसंद है क्योंकि उन्हें घर जैसा महसूस होता है। उन्हें लंदन का लाइफस्टाइल भी पसंद है। इसके अलावा, यहां कोई पापराजी कल्चर नहीं है। नेटिजंस का मानना है कि दोनों हमेशा अपने बच्चों के लिए एक सामान्य जीवन चाहते थे, जहां उनके साथ स्टार के बच्चों जैसा व्यवहार न किया जाए।

Virat Kohli - Anushka Sharma : लंदन की नागरिकता लेंगे विराट कोहली ?, अकाय के जन्म के बाद उठे सवाल

कपल ने बनाई है मीडिया से दूरी

ध्यान देने वाली बात ये है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्राइवेट लाइफ और प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। खासकर अपने बच्चों के लिए उन्होनें खुद को मीडिया से काफी दूर रखा है। दुनिया को अकाय के बारे में कपल ने 20 फरवरी को बताया जबकि उसका जन्म 15 फरवरी को ही हो चुका था। दोनों की एक बेटी भी हैं जिनका वामिका है। वामिका को लेकर भी दोनों कपल ने काफी सावधानी बरती है। ऐसे में ये बात तो जाहिर है कि विराट और अनुष्का मीडिया से दूर रहना चाहते हैं। इसलिए लोगों का ऐसा सोचना काफी हद तक सही भी है।

विराट के यूके में कई ऑफशोर कंपनियां

तीसरी बात ये भी है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यूके में ऑफशोर कंपनियां हैं। इस वजह से दोनों की नेटवर्थ भी काफी अच्छी है, जिससे ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त करना उनके लिए और भी आसान है। यह देखना बाकी है कि क्या वे भविष्य में दोहरी नागरिकता को अपनाएंगे।

हालांकि, एक चीज आपको क्लियर कर दें कि अगर आप सोच रहे हैं कि क्या अकाय कोहली को ब्रिटेन की नागरिकता मिलेगी क्योंकि उनका जन्म वहीं हुआ है, तो ये सही नहीं है। किसी बच्चे को ब्रिटेन की नागरिकता पाने के लिए, माता-पिता को पांच से छह साल से ज्यादा समय तक लंदन में रहना होगा। तभी जाकर वहां की नागरिकता मिल सकती है। अब देखना होगा कि विराट कोहली भविष्य में क्या फैसला लेते हैं। क्या वो दोहरी नागरिकता को अपनाएंगे ये समय ही बताएगा।

ये भी पढ़ें : Virat Kohli : दूसरी बार पिता बनने पर कोहली को मिल रही बधाईयां, सचिन ने भी किया ट्वीट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular