Virat Kohli : दूसरी बार पिता बनने पर कोहली को मिल रही बधाईयां, सचिन ने भी किया ट्वीट

0
452
Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी। 15 फरवरी 2024 को विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी आज यानी 20 फरवरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। यह खबर जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

Virat Kohli : दूसरी बार पिता बनने पर कोहली को मिल रही बधाईयां, सचिन ने भी किया ट्वीट

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

इसी कड़ी में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोहली और अनुष्का को ट्वीट कर बधाई दी और अकाय को उनके परिवार में ‘कीमती तोहफा’ बताया। उन्होंने लिखा, ‘अकाय के आने पर विराट और अनुष्का को बधाई, आपके खूबसूरत परिवार में एक कीमती तोहफा! जिस तरह उसका नाम कमरे को रोशन करता है, वैसे ही वह आपके जीवन को अंतहीन खुशी और हँसी से भर दे। यहां उन एडवेंचर और यादों के लिए है जिन्हें आप हमेशा संजो कर रखेंगे। दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे चैंपियन!’

2017 में दोनों ने की थी शादी

बता दें कि विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।  2021 में दोनों ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। अब उनके घर नन्हें बेटे ने जन्म लिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छूट्टी ली थी। लंबे समय से विराट मीडिया से दूर चल रहे थे। बताया जा रहा था कि दोनों लंदन में हैं। अब विराट कोहली ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ें : Ab De Villiers : Virat Kohli पर खुलासा कर बुरे फंसे डिविलियर्स, अब माफी मांगते फिर रहे हैं मिस्टर 360