Virat Kohli-Anushka Sharma : दूसरी बार पिता बनें विराट कोहली, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म

0
555
Virat Kohli-Anushka Sharma

Virat Kohli-Anushka Sharma : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छूट्टी ली थी। लंबे समय से विराट मीडिया से दूर चल रहे थे। बताया जा रहा था कि दोनों लंदन में हैं। अब विराट कोहली ने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर बताया कि वह और अनुष्का शर्मा दोबारा माता पिता बने हैं। इस बार उनके घर में बेबी बॉय ने जन्म लिया है।

Virat Kohli-Anushka Sharma : दूसरी बार पिता बनें विराट कोहली, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म

विराट कोहली ने पोस्ट शेयर लिखा पोस्ट

विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

बेटे का नाम रखा ‘अकाय’.. जानें नाम का क्या है मतलब ?

बता दें कि 15 फरवरी को विराट की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है। अकाय संस्कृत का एक शब्द है। इसका अर्थ होता है जिसका कोई आकार ना हो। अर्थात वो निराकार हो। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार भगवान शिव को निराकार माना है। वह सर्वत्र है, उनका कोई आकार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवान शिव पर ही विराट कोहली और अनुष्का ने बेटे का नाम रखा है।

ये भी पढ़ें : Virat Kohli : इंग्‍लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हुए पूर्व कप्तान, 13 सालों में पहली बार हुआ कुछ ऐसा