Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनDance Deewane : डांस दीवाने के सेट पर आई अभिषेक कुमार को...

Dance Deewane : डांस दीवाने के सेट पर आई अभिषेक कुमार को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की याद, ईशा के लिए कह डाली बड़ी बात

Dance Deewane : टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन आज भी ये शो अपने कंटेस्टेंट को लकर सुर्खियों में छाया हुआ हैं। शो के सभी कंटेस्टेंट्स आए दिन चर्चा के केंद्र बनें हुए हैं। वहीं अब शो के कंटेस्टेंट्स कलर्स टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने में नजर आने वाले हैं।

शो के अब तक के कई प्रोमो सामने आ चुके है जहां बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स डांस दीवाने के सेट पर खूब मौज मस्ती करते नजर आ रहें हैं। साथ ही बिग बॉस 17 के के रनरअप अभिषेक कुमार भी डांस दीवाने के सेट पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स सपोर्ट करने पहुंचे हैं। जहां अभिषेक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद करते नजर आए हैं।

hftfdferse

डांस दीवाने में आई अभिफेक कुमार को आई ईशा मालविया की याद

आपको बता दें कि हाल ही में डांस दीवाने के सामने आए प्रोमो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार समेत कई कंटेस्टेंट्स डांस दीवाने के मंच पर आए हैं और यहां अकर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। डांस दीवाने में अभिषेक कुमार गौरव और नितिन को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।

अभिषेक कहते सुनाई दिए हैं कि- मैं इन्हें सपोर्ट करना चाहता हूं, मेरे पसंदीदा हैं गौरव और नितिन। प्रोमो में आगे देखने को मिला है कि गौरव और नितिन अपनी परफॉर्मेंस देते हैं। इसके बाद गौरव और नितिन होस्ट भारती सिंह के साथ बेखयाली गाना गाते नजर आए हैं। ये रोमांटिक गाना सुनते ही अभिषेक को ईशा मालवीय की याद आ जाती है। वो कहते हैं कि-‘ एक्स की याद आ गुई मुझे ये सुन कर’।

tftftfrdtdrdr

तीन देवियों के लिए विक्की-अंकिता लेकर आए गिफ्ट

गौरतलब है कि अंकिता और विक्की डांस दीवाने में तीन देवियों के लिए गिफ्ट भी लेकर आए हैं। अंकिता और विक्की तीन देवियों को सपोर्ट करने शो में पहुंचे है। उन्होंने गिफ्ट दिखाते हुए बताया है कि वो उनके लिए चांदी के सिक्के लेकर आए हैं, जिसपर तीन देवियां बनी हुई हैं। साथ ही ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, सनी आर्या, अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारूकी भी नजर आने वाले हैं।

वहीं, अंकिता-विक्की, नील-ऐश्वर्या और मन्नारा चोपड़ा ने डांस परफॉर्मेंस भी देते नजर आएंगे।  वहीं इस बार डांस दीवाने को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जज कर रहे हैं। शो की होस्ट भारती सिंह है। ये शो शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता है। शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स अपने डांस का जलवा दिखा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular