IND vs ENG 4th Test : इंग्लैंड टीम के संकटमोचन बनें जो रुट, पहले दिन जड़ दिया शतक

0
376
IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG 4th Test : भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में चौथे टेस्‍ट का पहला दिन 302/7 के स्कोर पर समाप्त हुआ। पहला सत्र भारत के नाम रहा था जहां टीम इंडिया ने पांच विकेट झटक लिए थे। उसके बाद इंग्लैंड की टीम ने वापसी की और लगातार दो सत्र में अपनी पकड़ बनाकर रखी। इसमें सबसे ज्यादा भूमिका खराब फॉम में चल रहे जो रुट की रही। शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद इंग्लिश टीम मैच में वापसी करने में सफल रही है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 302 रन लगा दिए हैं।

IND vs ENG 4th Test : इंग्लैंड टीम के संकटमोचन बनें जो रुट, पहले दिन जड़ दिया शतक

भारत के खिलाफ रुट का यह 10वां शतक

रूट ने शुक्रवार (23 फरवरी) को इंग्लैंड की पहली पारी में शतक लगाया। वह इस सीरीज में खराब फॉर्म में चल रहे थे। इससे पहले तीन मैचों की चार पारियों में 77 रन ही बना पाए थे। अब उन्होंने अपने खराब दौर को पीछे छोड़ते करियर का 31वां शतक लगाया है। रूट ने पहले दिन नाबाद 106 रन बनाए। रूट ने रांची में भारत के खिलाफ 219 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 10वां शतक लगाया है। जो रूट ने 14 पारियों के बाद टेस्ट में इंग्लैंड के लिए शतक लगाया है। उन्होंने पिछला शतक जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम में लगाया था।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप और मोहम्‍मद सिराज।