Tiger Shroff : टाइगर ने खोले दिल के राज, बोलें- ‘मैं अपनी असफलताओं को दिल से लगा लेता हूं’

0
505
Tiger Shroff

Tiger Shroff : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में टाइग के साथ अक्षय कुमार और सुनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी।

वहीं एक्टर अपनी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में टाइगर नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में बतौर गेस्ट नजर आए। वे इस में शो की होस्ट नेहा से अपनी निजी जिंदगी के अलावा अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी काफी खुल कर बातें करते दिखाई दिए।

gvfrterew

अपनी असफलतओं को लेकर टाइगर ने की बात

आपको बता दें कि शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के दौरान शो की होस्ट नेहा ने टाइगर से पूछा जब उनकी फिल्में असफल होती है तब वे क्या करते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, ‘देखिए मैंने ज्यादतर एक्शन फिल्में ही की है। एक्शन फिल्मों के निर्माण के दौरान एक अभिनेता शारीरिक और मानसिक दोनों तनाव से गुजरता है और जब इतनी मेहनत के बाद भी फिल्में फ्लॉप कर जाती है।

तब मैं खुद से सवाल करने लगता हूं। मैं सोचने लगता हूं कि क्या मैं एक्शन फिल्मों काबिल हूं या नहीं। मैं अपनी काबिलियत पर सवाल करने लग जाता हूं।’ टाइगर ने आगे बताया, ‘जब कोई फिल्म रिलीज होती है तब सभी को उम्मीद होती है कि फिल्म हिट करेगी, लेकिन हर बार यह संभव नहीं है।

मेरी जब भी कोई फिल्म असफल होती है तो कई बार मैं उस असफलता को दिल पर ले लेता हूं। एक सप्ताह तक मैं फिर उसी उधेड़बुन में लगा रहता हूं, लेकिन उसके बाद मैं उस फेज से निकल जाता हूं और अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर देता हूं।’

fddrdrerewewr

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाले दिनों में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा टाइगर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी अपने एक्शन का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।