Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनVicky Jain : बिग बॉस 17 के बाद विक्की जैन ने शार्क...

Vicky Jain : बिग बॉस 17 के बाद विक्की जैन ने शार्क टैंक में जाने की जताई इच्छा, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर भी कही बड़ी बात

Vicky Jain: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 अब खत्म हो चुका हैं। जहां अभिषेक कुमार इस सीजन के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। वहीं टीवी की लाडली बहू अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ इस शो का हिस्सा बनी थी।

सलमान के  इस रियालिटी शो में कपल के बीच का टॉक्सिक रिलेशन साफ देखने को मिला, जहां अक्सर ही दोनों आपस में लड़ते नजर आए। वहीं विक्की और अंकिता की शो में काफी अनबन होती रही है। शो में विक्की जैन को फैंस ने काफी पसंद किया था। उनकी पर्सनैलिटी पसंद की गई है। विक्की जैन को विक्की भैया का टैग मिल गया। वहीं हाल ही में विक्की और अंकिता को भारती सिंह के पॉडकास्ट पर देखा गया था।

GGFTTFTYGFTG

इंडस्ट्री में काम करना चाहते है विक्की जैन!

आपको बता दें कि हाल ही में भारती और हर्ष पॉडकास्ट शो में विक्की ने एंटरटेनमेंट फील्ड में अपने काम करने को लेकर रिएक्ट किया है। विक्की ने कहा- हां मैं एंटरटेनमेंट फील्ड में काम करना चाहूंगा। जैसे सॉन्ग्स, शोज। मैं 15 दिन मुंबई रहता हूं। तो उस शेड्यूल में मुझे जो भी काम मिलेगा मैं वो करूंगा। अंकिता के साथ एक गाना तो बनता है।

इस बातचीत में भारती और हर्ष ने विक्की के बिजनेस के बारे में भी चर्चा की। इसके अलावा विक्की ने शार्क टैंक इंडिया में जाने को लेकर भी इंटरेस्ट शो किया। उन्होंने कहा- बतौर इंवेस्टर, हां मैं शार्क टैंक में जाना चाहूंगा। हालांकि, जब विक्की से पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस ओटीटी 3 में जाएंगे? तो इस पर विक्की ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा- पापा घर से निकाल देंगे।

DFXDFDSSD

बीबी हाउस में होती थी दोनों के बीच अनबन

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 के घर में विक्की के साथ अंकिता लोखंडे नजर आई थीं। दोनों के बीच में शो में काफी झगड़े देखने को मिले थे। एक वक्त तो ऐसा आ गया था कि दोनों के सेपरेशन तक की खबरें आने लगी थीं। अंकिता की सास ने भी अंकिता को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। हालांकि, चीजें फिर धीरे-धीरे ठीक हुईं। अब अंकिता और विक्की साथ में बहुत खुश हैं। दोनों फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular