Sania Mirza: तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- ‘अगर मैं चुप हूं तो अब मैं परवाह नहीं करती’

0
389
Sania Mirza

Sania Mirza: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा  इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। कई रिपोर्टस ये दावा कर रही हैं कि पिछले साल 2022 में पाकिस्तान के क्रिकेट शोएब मलिक और सानिया का तलाक हो गया है दोनों अलग रहते हैं। इस खबर से उनके फैंस हैरान परेशान हो गए थे। वहीं अब एक बार फिर कपल के तलाक की खबरों ने तुल कपड़ लिया है। दरअसल Sania Mirza ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

Sania Mirza

तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि Sania Mirza ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर कि हैं, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘अगर मैं संवाद कर रही हूं, तो मुझे परवाह है। अगर मैं चुप हूं, तो मेरा काम हो गया।’ वहीं अब Sania Mirza के इस पोस्ट के बाद से फैंस के बीच हलचल मच गई है।

Sania Mirza

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना के अफेयर से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थीं डिंपल कपाड़िया, ये एक्ट्रेस थी वजह

लोगों ने एक बार फिर कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। हांलाकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस बात को लेकर कोई बयान जारी नही किया है। ऐसे में फैंस दोनों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Sania Mirza

शादी के 12 साल बाद हुए अलग !

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sania Mirza और शोएब अब एक-दूसरे से अलग-अलग रहते हैं। शोएब मलिक जहां अपने घर वालों के साथ पाकिस्तान में ही रहते हैं, तो वहीं Sania Mirza अपने बेटे इजहान के साथ रहती हैं। वह अपने बेटे के सात दुबई में रह रही हैं। वहीं हाल ही में सानिया को अपनी बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा की शादी में देखा गया, जहां वह पति के बिना अकेले ही पहुंची थीं। आपको बता दें कि शोएब मलिक और Sania Mirza 12 अप्रैल, 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के 12 साल बाद किसने सोचा था कि चर्चित जोड़ी का अंत इस तरह होगा।