Parineeti Chopra: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थी परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप ने किया था खुलासा

0
480
Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज के समय मे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। परिणीति ने हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस, इश्कजादे, केसरी जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री मे अपनी पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग फैंस को बेहद पसंद हैं और लोग उनको बड़े पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं एक बार एक इंटरव्यू दौरान फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने बाताया था कि परिणीति चोपड़ा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थी।

bnvgghtfgt

परिणीति चोपड़ा नहीं करना चाहती थी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम

आपको बता दें कि फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म हंसी तो फंसी के लिए चुना था, जो 2014 में रिलीज हुई थी। एक बार एक इंटरव्यू में अनुराग ने पर्दे के पीछे जो कुछ भी हुआ उसके बारे में शेयर किया था और बताया था कि फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में सुशांत सिंह के साथ परिणीति चोपड़ा थीं, लेकिन परिणीति चोपड़ा ‘हंसी तो फंसी’ में सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहती थीं।

एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म हंसी तो फंसी के कलाकारों के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि अभिनेता के लिए सुशांत सिंह राजपूत पहली पसंद थे। हालांकि उन्होंने कहा कि परिणीति चोपड़ा ने सुशांत के साथ काम करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह उन्हें एक टीवी अभिनेता मानती थीं।

ezgif.com webp to jpg 26

अनुराग की पहली पसंद थे सुशांत सिंह

अनुराग ने आगे बताया कि- ‘उन्हें फिल्म हंसी तो फंसी करनी थी और हमें एक एक्ट्रेस ढूंढनी थी और हम परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं किसी टेलीविजन एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती’, इसलिए हमने उन्हें समझाया कि ‘सुशांत सिंह फिल्म काई पो चे कर रहा है, वह पीके कर रहा है, और जब तक हंसी तो फंसी आएगी, वह सिर्फ एक टीवी अभिनेता नहीं रहेगा’।

हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ काम किया था, जबकि परिणीति ने हंसी तो फंसी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं परिणीति की बात करें तो एक्ट्रेस ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।