Parineeti-Raghav: संजीव अरोड़ा ने लगाई परिणीति-राघव के रिश्ते पर पक्की मुहर! ट्वीट कर दी बधाई

0
344
Sanjeev Arora Confirms Raghav Chadha-Parineeti’s Relationship

Parineeti-Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की डेटिंग की खबरें इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैली हुई हैं। दरअसल, दोनों को मुंबई में लगातार दो-दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने तेजी पकड़ ली। हालांकि दोनों ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। दरअसल, आप सांसद ने दोनों की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की खबर पर पक्की मुहर लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।

संजीव अरोड़ा ने दी परिणीति और राघव को बधाई

बीते दिनों से ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीर के साथ एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।” सांसद के इस ट्वीट ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते की खबरों में घी डालने जैसा काम कर दिया है।

parineeti chopra raghav chadha dating 1 16796233303x2 1

रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए थे परिणीति-राघव

बता दें कि हाल ही में परिणीति को आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इसी के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी छाए। हालांकि वीडियो वायरल होने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए इन खबरों को अफवाह का नाम दिया था। उन्होंने कहा था “मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।”