Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की को मारी चप्पल, एक्ट्रेस का फूटा विक्की जैन पर गुस्सा

0
287
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। वहीं अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने अपने पति विक्की को चप्पल तक दे मारी।

ezgif.com webp to jpg 25

अंकिता ने खोला विक्की का राज

आपको बता दें कि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे जब अपने पति विक्की जैन को  घर के बाकी  सदस्यों के सामने झूठ बोलते हुए पकड़ती हैं तो वे गुस्से में अपना आपा खो बैठती हैं। दरअसल हुआ यूं कि मुनव्वर फारुकी सवाल उठाते हैं कि क्या शो में ‘दिमाग का घर’ में रहने वाले विक्की ने ईशा मालविया और अन्य लोगों के साथ अपना खाना शेयर किया था या नहीं।

‘दिल का घर’ में रह रही हैं ईशा ने इस पर मुनव्वर को बताया कि ‘दम का घर’ की खानजादी ने दिमाग रूम के सदस्यों द्वारा पकाया गया खाना खाया था। हालांकि, विक्की और खानजादी ईशा के दावे का मानने से इंकार कर देते हैं। जब विक्की और खानजादी आरोपों से इनकार कर रहे होते हैं तो उसी दौरान अंकिता लोखंडे भी वहां पहुंच जाती हैं। अंकिता को जब सारी बात पता चलती है तो वे खुलासा करती हैं कि उन्होंने खानजादी को दिमाग रूम के सदस्यों का खाना खाते हुए देखा था।

ghghfgftrrt

अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की को मारी चप्पल

इसके बाद विक्की मजाक में पीछे से अंकिता की गर्दन पकड़कर उन्हें खींच लेते हैं। वहीं जब अंकिता ने विक्की को दूर धकेलने की कोशिश की तो विक्की ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उनका हाथ पकड़ लिया। इस मजाक के दौरान अंकिता विक्की को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ी, लेकिन जब वह नहीं रुके तो अंकिता ने अपनी ‘चप्पल’ उतारी और विक्की को मारने लगीं। इस दौरान बाकी के घरवाले मजे लेते हुए और अंकिता का हौंसला बढ़ाते हुए देखे गए।

Read more:  Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपुत को लेकर अंकिता लोखंडे ने कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई थी’