Panchayat 4 Release: Panchayat Season 3 की सफलता के बाद अब बहुत जल्द अगला सीजन आने वाला है। अब फैन्स को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल, मेकर्स ने Panchayat Season 4 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसकी अनाउंसमेंट भी अनोखे अंदाज में की गई। इस बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज के पांच साल पूरा होने पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई है।
2 जुलाई को होगी रिलीज | Panchayat 4 Release
Panchayat Season 4 को 2 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार भी था और अब वह एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। Panchayat के पहले सीजन को 3 अप्रैल 2020 को रिलीज किया गया था। अब 5 साल पूरे होने पर इसके नए सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। इसकी घोषणा वीडियो शेयर कर दी गई है।
इस वीडियो में ही मेकर्स ने पंचायत के पांच साल पूरे होने और अगले सीजन की रिलीज डेट का एलान किया है। इस वीडियो में सीरीज के कुछ फेमस डायलॉग और किरदार भी नजर आ रहे हैं। इसमें सचिव जी, भूषण और बिनोद दिखाई पड़ते हैं।
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
बता दें कि पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। एक बार फिर से गांव की वही दिल छू लेने वाली कहानी और अपने पसंदीदा किरदारों का मजेदार सफर देखने को मिलेगा। पंचायत 4 में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
मालूम हो कि पंचायत सीजन 4 को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है। दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें: Kisana Mahapanchayat : रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 400 संगठनों से जुड़े किसान आज पहुंचेंगे दिल्ली