Saturday, July 27, 2024
Homeभारतदिल्लीKisana Mahapanchayat : रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 400...

Kisana Mahapanchayat : रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 400 संगठनों से जुड़े किसान आज पहुंचेंगे दिल्ली

Kisana Mahapanchayat : किसानों से जुड़े 400 संगठन के लोगो का आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होने वाली है। ये महापंचायत एक ही दिन की है। आंदोलनकारी किसान बिना ट्रैक्टर के पहुंचेंगे। इस शर्त के साथ पुलिस और एमसीडी ने इस रैली की अनुमति दी है। किसानो के पास कोई भी हथियार नहीं होनी चाहिए। यह रैली आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने की जानकारी मिली है।

400 संगठनों से जुड़े किसान आज पहुंचेंगे दिल्ली

सूत्रों के मुताबिक आज इन 400 संगठनों से जुड़े किसान 800 से अधिक बसों,ट्रेन और सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे है। इस महापंचायत के लिए हजारों किसान रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। 37 संगठनों के किसान नेता इस महापंचायत में मंच पर मौजूद रहेंगे। इस रैली में किसी भी किसान या किसान नेता के पास कोई भी हथियार या ऐसी कोई भी सामग्री नहीं रहेगी जिससे प्रशासन को कोई आपत्ति हो।

एक दिन के दिल्ली चलो का आह्वान के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा इस महापंचायत को संचालित करेंगे। इस विशाल महापंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दों पर एक प्रस्ताव पास होगा। इसमें सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

महापंचायत में 7 मुद्दों को लेकर की जाएगी चर्चा :-

  • भूमि अधिग्रहण कानून के किसान विरोधी क्लॉज पर पुनर्विचार किया जाए।
  • पिछले किसान आंदोलन में मृत किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
  • लखीमपुर खीरी के मामले में दोषियों को सजा मिले।
  • किसानों को दिया गया कर्ज माफ़ हो।
  • स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए।
  • पिछले आंदोलन में किसान दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
  • एमएसपी में गारंटी कानून आए।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्तपर ये अनुमति दी है। किसानों को दोपहर 2.30 बजे महापंचायत खत्म होने के ठीक बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular