Ola Krutrim AI : Ola के फाउंडर ने Krutrim को किया लॉन्च, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर

0
706
Ola Krutrim AI

Ola Krutrim AI : एआई चैटबॉट Chatgpt और Google Gemini को टक्कर देने के लिए OLA के चेयरमैन ने भारत का अपना स्वेदेशी चैटबॉट Krutrim को लॉन्च कर दिया है। Krutrim AI Krutrim Si Designs के द्वारा डेवलप किया गया है। ये भाविश अग्रवाल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वेंचर है। ओला के फाउंडर भविश अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी। इसे उन्होनें भारत का पहला फुल-स्टैक एआई सॉल्यूशन बताया है, जिसे खासकर भारत और भारतीयों के लिए बनाया गया है।

Ola Krutrim AI : Ola के फाउंडर ने Krutrim को किया लॉन्च, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर

ओला के फाउंडर ने दी जानकारी

ओला के फाउंडर भविश अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी। कृत्रिम के बारे में बताते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्हें अहम जानकारी दी। इसे उन्होनें भारत का पहला फुल-स्टैक एआई सॉल्यूशन बताया है, जिसे खासकर भारत और भारतीयों के लिए बनाया गया है। उन्होनें लिखा, यह हमारे लिए सिर्फ एक शुरुआत है और यह हमारा फर्स्ट जेनरेशन प्रॉडक्ट है। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है और हमे इसे भी बेहतर करते जाएंगे।

Krutrim को लेकर बड़ा दावा

इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि समय के साथ इसमें काफी सुधार भी देखने को मिलेगा। ये चैटबॉट अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजराती और यहां तक कि हिंग्लिश (हिंदी और अंग्रेजी का मिश्रण) सहित 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में यूजर्स की मदद करेगा। बता दें कि संस्कृत में ‘आर्टिफिशियल’ का मतलब ‘कृत्रिम’ होता है। मार्केट में इसके दो मॉडल आएंगे जिनमें बेस मॉडल और प्रो मॉडल शामिल हैं। ठीक उसी तरह जैसे चैटजीपीटी काम करता है। यह सवालों का आसान सा जवाब तलाशने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें : Grok vs GPT : अब Google Bard और ChatGPT की खैर नहीं ! मस्क ने लाया Grok