KL rahul | IND vs ENG 3rd Test : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर

0
371
KL rahul | IND vs ENG 3rd Test

KL rahul | IND vs ENG 3rd Test : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें राजकोट में आमने-सामने होगी। लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इससे पहले अपने विज्ञप्ति में बताया था कि केएल राहुल और रविन्द्र जडेजा का खेलना फिटनेस पर डिपेंड करेगा, लेकिन अब साफ हो गया है कि केएल राहुल नहीं खेल पाएंगे।

KL rahul | IND vs ENG 3rd Test : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर

KL rahul को लेकर बीसीसीआई ने दी जानकारी

केएल राहुल की गैरमौजूदगी की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई ने बताया रि केएल राहुल जिनकी शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी, उन्हें राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। राहुल 90 प्रतिशत फिटनेस तक पहुंच गए हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। वह चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे।

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका

पुरुष चयन समिति ने 15 फरवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। हालांकि, देवत्त का खेलना थोड़ा मुश्किल है। मीडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नहीं होंगे। ऐसे में नंबर चार और नंबर पांच के लिए टीम इंडिया में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है। इन दोनों प्लेयर्स ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG Test Series | Virat Kohli : इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैच से भी बाहर हुए विराट कोहली ! कोच ने दी अहम जानकारी