IPL 2024, MI vs KKR: ‘एलिसा हीली को अब तक कहां छिपा रखा…’ वेंकटेश ने स्टार्क के ले लिए मजे

0
353
IPL 2024, MI vs KKR

IPL 2024, MI vs KKR: आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस को अपने घर में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई। एक समय 60 रन के अंदर कोलकाता के 5 विकेट गिर गए थे। फिर वहां से मैच ऐसा पलटा कि कोलकाता नाइटराइडर्स 24 रन से मैच जीत गई। मैच में सबसे बड़ी भूमिका वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की रही जिन्होनें तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अय्यर ने बल्ले से बहुमुल्य योगदान दिया।

वेंकटेश ने स्टार्क से पूछे सवाल

इसी बीच फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वेंकटेश और स्टार्क दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वेंकटेश अय्यर ने स्टार्क से मजाकिया अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे जो वायरल हो गए हैं। दरअसल, वीडियो में वेंकटेश ने मिचेल से चैट में पूछा, मिच ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मुझे आपसे पूछना है कि आपने एलिसा हीली को अब तक कहां छिपा रखा।” स्टार्क ने जवाब दिया, “वह घर पर थी क्योंकि वह कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय इवेंट में व्यस्त थी, हालांकि अब वो यहां हैं, उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा संकेत है।”

प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस ?

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। इस मैच को देखने के लिए स्टार्क की पत्नी भी मैदान में आयी हुई थीं।  शुक्रवार को मैच में केकेआर ने उसे जबरदस्त शिकस्त दी। कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हुई और यह मैच केकेआर ने 24 रन से जीत लिया

ये भी पढ़ें: MI vs KKR Highlights: प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक पांड्या की टीम, केकेआर ने 12 साल बाद वानखेड़े में जीता