Saturday, July 27, 2024
HomeखेलIND vs ENG Test : जो रूट के नाम दर्ज हुआ अनचाहा...

IND vs ENG Test : जो रूट के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन एक बार फिर से चमके

IND vs ENG Test : भारत के दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होनें बेन स्टोक्स को आउट करने का रास्ता ढूंढ लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होनें स्टोक्स को चलता किया। अश्विन ने 12वीं बार स्टोक्स को अपनी फिरकी गेंदबाजी से चलता किया है। जबकि जो रुट के नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो एक बार फिर से लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जो रूट ने 60 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया था। हालांकि, वो एक बार फिर से उस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उन्हें पहली पारी में रवींद्र जडेजा जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया।

IND vs ENG Test : जो रूट के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन एक बार फिर से चमके

जो रूट के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

हालांकि, गेंदबाजी अच्छी की थी। दूसरी पारी में भी रूट का बल्ला नहीं चला। वह एक बार फिर से फेल हो गए। इस बार तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके और रूट दो रन पर पवेलियन लौट गए और उन्हें जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत के एक और दिग्गज ऑलराउंडर ने खास रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी पारी में स्टोक्स के आउट होते ही टेस्ट में आर अश्विन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना। अश्विन ने स्टोक्स को 12वीं बार अपना शिकार बनाया। स्टोक्स भारत के इस दिग्गज स्पिनर की गेंद पर सबसे ज्यादा बार टेस्ट में आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। अश्विन ने हाल ही में टेस्ट को अलविदा कहने वाले पूर्व कंगारू ओपनर को टेस्ट में 11 बार आउट किया है।

तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड का स्कोर

मैच की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने ओली के शतक के मदद से 316 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के सिर्फ 6 विकेट ही झटक पाए। इंग्लैंड के लिए क्रीज पर ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। इस तरह मेहमान टीम ने अब भारत पर 126 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर आउट हो गई थी जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की है। भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड पर टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 1st Test : भारतीय स्पिनरों ने दिखाया अपना कमाल, अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलायी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular