Rajinikanth: दलपति विजय को लेकर कौवा-ईगल वाले बयान पर रजनीकांत ने दी सफाई, बोले – “लोगों ने अफवाह फैलाई है”

0
305
Rajinikanth
Rajinikanth

Rajinikanth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने भाषणों के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच हाल ही में इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस दौरान रजनीकांत ने अपने एक भाषण के दौरान कौवा-ईगल का जिक्र किया था।

इसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिए कि रजनीकांत ने ये बयान दलपति विजय के लिए कहा था। ऐसे में रजनीकांत और दलपति विजय के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद अब रजनीकांत ने इसपर अपनी सफाई दी है और कहा है कि लोगों ने ऐसी अफवाह बना दी है।

Rajinikanth

Rajinikanth ने अपने बयान पर दी सफाई

आपको बता दें कि रजनीकांत ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, “सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अफवाह फैलाई कि यह विजय के खिलाफ है। यह बहुत निराशाजनक है। विजय यहीं मेरी आंखों के सामने पले-बढ़े हैं। ‘धर्मथिन थलाइवन’ की शूटिंग के दौरान, वह सिर्फ 13 साल के थे और ऊपर से मुझे देखते थे।”

Rajinikanth

बचपन से विजय को जानते हैं रजनीकांत

बता दें कि रजनीकांत ने इस दौरान आगे कहा कि, “’धर्मथिन थलाइवन’ की शूटिंग के बाद, एसए चंद्रशेखर ने विजय को मुझसे मिलवाया और कहा कि उन्हें अभिनय में दिलचस्पी है। उन्होंने मुझसे पूछा विजय से कहो कि वह पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे। मैंने उन्हें अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने की सलाह दी।’ थलाइवा ने आगे कहा, ‘विजय फिर अभिनेता बने और अब अपने अनुशासन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा के कारण शीर्ष पर हैं। वह आगे राजनीति में जा रहे हैं।”

Rajinikanth

“यह कहना अपमानजनक है…” – Rajinikanth

बता दें कि रजनीकांत ने आगे लोगों से दोनों की तुलना ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, “यह सुनकर ऐसा लगता है कि हमारे बीच प्रतिस्पर्धा है। विजय ने कहा था कि वह उनकी प्रतिस्पर्धा और मैंने भी यही कहा है। यह कहना अपमानजनक है कि हम एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं। मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करूंगा कि वे आपस में तुलना न करें।”

Rajinikanth

इन फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अगली बार अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ ने नजर आएंगे। ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसके अलावा फिलहाल रजनीकांत टीजे ज्ञानवेल की ‘वेट्टाइयां’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वहीं इसके बाद उनके पास ‘थलाइवर 171’ भी है।