Saturday, July 27, 2024
HomeखेलIND vs ENG 1st Test : तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड...

IND vs ENG 1st Test : तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाई भारत पर 125 रन की बढ़त

IND vs ENG 1st Test : भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने ओली के शतक के मदद से 316 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के सिर्फ 6 विकेट ही झटक पाए। इंग्लैंड के लिए क्रीज पर ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं। इस तरह मेहमान टीम ने अब भारत पर 126 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर आउट हो गई थी जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की है। भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड पर टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

IND vs ENG 1st Test : तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाई भारत पर 125 रन की बढ़त

इंग्लैंड के टॉप बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में एक बार फिर से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने जरूर 47 रनों का योगदान दिया और जैक क्राउले के साथ 45 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि, इसके बाद जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए थे। लगातार गिरते हुए विकेट के बीच तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ओली पोप ने मोर्चा संभाल लिया। ओली पोप दमदार बैटिंग के बेन फोक्स के साथ मिलकर 100 रनों से अधिक साझेदारी की। इसी दौरान पोप ने अपना शतक भी पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में ओली पोप का यह 5वां शतक है।

IND vs ENG 1st Test Playing 11: प्लेइंग-11 इस प्रकार

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 1st Test : भारतीय स्पिनरों ने दिखाया अपना कमाल, अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलायी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular