Saturday, July 27, 2024
HomeखेलIND vs ENG 5th Test : पहले दिन का खेल खत्म, भारत...

IND vs ENG 5th Test : पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 135/1, रोहित-गिल क्रीज पर

IND vs ENG 5th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज से मैच का आगाज हुआ है जहां पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आज पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस हिसाब से भारत अभी भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है।

IND vs ENG 5th Test : पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 135/1, रोहित-गिल क्रीज पर

इंग्लैंड की टीम ने की शानदार शुरुआत

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हर बार की तरह इस बार भी इंग्लैंड की शुरुआत काफी शानदार रही थी। दोनों ओपनर ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी। हालांकि, कुलदीप यादव और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ही सिमट गई। दोनों ने मिलकर 9 विकेट भारत के लिए चटके। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

भारतीय टीम ने अपनी पकड़ की मजबूत

जवाब में टीम इंडिया ने भी काफी दमदार पारी का आगाज किया। हालांकि, गलत शॉट खेलते हुए यशस्वी ने अपना विकेट गलत समय पर खो दिया। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 58 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों स्टंप कराया।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : रांची टेस्ट के हीरो रहे ध्रुल जुरेल ने किया बड़ा खुलासा, बोले – ‘मैं सारी रात…’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular