Saturday, July 27, 2024
HomeखेलHardik Pandya | IPL 2024 के लिए तैयार हैं हार्दिक पांड्या, वीडियो...

Hardik Pandya | IPL 2024 के लिए तैयार हैं हार्दिक पांड्या, वीडियो शेयर दिखाया अपना स्किल्स

Hardik Pandya | IPL 2024 : इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने काफी दमदार वापसी की। राजकोट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे। खिलाड़ियों ने इसके लिए अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है।

Hardik Pandya | IPL 2024

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, स्टार ऑलराउंडर ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आईपीएल 2024 (IPL 2024) में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। वह अपनी फील्डिंग स्किल्स पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें बॉल को पिक करके थ्रो करते हुए देखा जा सकता है। इसमें हार्दिक को किसी भी तरह की दिक्कत नजर नहीं आ रही है। हार्दिक को देखकर लग रहा है कि वह अपनी इंजरी से अब पूरी तरह से उबर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे हार्दिक पांड्या

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस युवा खिलाड़ी को अपना कप्तान घोषित किया है। हालांकि, यह मामला काफी ज्यादा विवादों में आ गया था। बताया जा रहा था कि आखिर रोहित शर्मा से कप्तानी क्यों छिनी गई। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम एक बार चैंपियन रही, जबकि पिछले सीजन भी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी करते समय हार्दिक का एंकल बुरी तरह से मुड गया था, जिसके चलते वह काफी दर्द में नजर आए थे। इस दौरान वह काफी चोटिल हो गए थे। इसके बाद से हार्दिक ने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma vs Hardik Pandya : रोहित ने हार्दिक से लिया आईपीएल का बदला ! पांड्या का सपना रह जाएगा अधूरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular