Saturday, July 27, 2024
HomeखेलHardik Pandya को मिला Virender Sehwag का साथ, रोहित की लगाई लताड़ा

Hardik Pandya को मिला Virender Sehwag का साथ, रोहित की लगाई लताड़ा

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का ये सीजन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस सीजन मुंबई की कप्तानी युवा बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। इसके लिए हार्दिक को आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ रहा है। हालांकि, रोहित ने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाईजी ने बिना किसी जानकारी के रोहित से कप्तानी छिन ली थी। इसी वजह से फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने खुलकर हार्दिक पांड्या की सपोर्ट की है।

सहवाग ने हार्दिक पांड्या का किया सपोर्ट

सहवाग ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता है कि हार्दिक प्रेशर में हैं। शायद उनकी खुद की उम्मीदों का दबाव हो सकता है, क्योंकि मुंबई इंडियंस पिछले सीजन भी इस तरह की परिस्थिति में थी और उससे पहले भी। रोहित ने कप्तान के तौर पर रन नहीं बनाए थे। इसके साथ ही बतौर कैप्टन रोहित पिछले दो से तीन साल में टीम को ट्रॉफी भी नहीं जिता सके थे।”

वीरू ने आगे कहा, “मुंबई इंडियंस को पता है कि वह इस तरह की परिस्थिति में पहले भी रह चुकी है। अगर टीम जरूरत से ज्यादा उम्मीद कर रही है कि वह विकेट नहीं निकाल रहे, रन नहीं बना रहे और टीम उनकी कप्तानी में हार रही है, तो यह गलत है।”

लंबे समय बाद हार्दिक की मुंबई में हुई वापसी

बता दें कि हार्दिक पांड्या की इसी साल मुंबई में वापसी हुई है। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। मुंबई इंडियंस ने निलामी से पहले ही हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया। हार्दिक की दोबारा टीम में वापसी हुई, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब टीम प्रबंधन ने पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को MI की कप्तानी पड़ी भारी, हो रहे हैं आलोचनाओं का शिकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular