Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBadshah-Honey Singh Fight: आखिर क्यों हुई बादशाह और हनी सिंह के बीच...

Badshah-Honey Singh Fight: आखिर क्यों हुई बादशाह और हनी सिंह के बीच दुश्मनी? रैपर ने खुद किया खुलासा

Badshah-Honey Singh Fight: बॉलीवुड में रैपर बादशाह का नाम मशहूर हस्तियों में शुमार है। उन्होंने ‘काला चश्मा’, ‘गेंदा फूल’, ‘गर्मी’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में अपने रैप सॉन्ग्स का तड़का डाला है। बादशाह अपने गानों को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ हनी सिंह एक समय पर लाखों लोगों के दिल की धड़कन रह चुके हैं।

अपने शानदार गानों की बदौलत हनी सिंह ने बच्चों और युवाओं के दिलों पर खूब राज किया। वहीं बीमारी के दौरान वो कुछ समय तक फैंस, गानों और पॉपुलैरिटी से अलग जरुर रहे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने धमाकेदार वापसी की और फिर से फैंस के दिल पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है।

fgfgrgre

बादशाह और हनी सिंह के बीच दुश्मनी क्यों?

हालांकि दोनों ही सिंगर्स इन दिनों अपने झगड़े को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों के बीच के विवाद ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी हैं। गाने हो या स्टेज शो….दोनों एक दूसरे पर तंज कसने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि दोनों ही सिगर्स शुरूआत में एक दूसरे के सच्चे दोस्त थे और एक साथ काम भी करते थे।

ऐसे में सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच की दोस्ती दुश्मनी में कैसे बदल गई। तो इसका जवाब बादशाह ने खुद ही एक शो के दौरान दिया है। हाल ही में बादशाह ने ‘आप की अदालत’ में शिरकत की। यहां उन्होंने हनी सिंह को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए।

बादशाह ने खुद बताया कारण

आपको बता दें कि बादशाह काफी लंबे समय तक हनी सिंह के बैंड ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने इस बैंड के लिए कई गाने लिखे, लेकिन वह रिलीज नहीं किए गए। वहीं अब दोनों के बीच की दुश्मनी चर्चा बटोर रही है। ऐसे में हाल ही में बादशाह रजत शर्मा के मशहूर शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे, जहां उनसे हनी सिंह को धोखा देने के बारे में पूछा गया।

तो इस दौरान उन्होंने हनी सिंह को लेकर ही हैरान करने वाले खुलासे कर डाले। उन्होंने कहा, ”हर किसी को कहानी मालूम है। जिगर का टुकड़ा। उसने मुझे धोखा दिया और मुझे अटेंशन नहीं दी। उसकी उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं।” हालांकि एक ही बैंड का होने के बावजूद हनी सिंह ने उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद नहीं की।

उन्होंने कहा, ”मैं गाने लिखता हूं और उसने मुझे कहीं तक भी पहुंचाने में कोई मदद नहीं की। हम साथ थे, लेकिन चीजें वैसे नहीं जा रही थीं जैसे हमने सोचा था। उसे और मुझे अलग-अलग चीजें चाहिए थीं।”

hnyhyhhtrhrb

बीमारी के दौरान हनी सिंह से मिलने गए थे बादशाह

बादशाह ने इस दौरान ये तक बताया कि जब हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे, तब वह उनसे मिलने गए थे, लेकिन हनी सिंह ने उनसे मिलने से मना कर दिया। वहीं इसके बाद जब उनसे कमबैक के लिए हनी सिंह की मदद करने की बात पूछी गई, तो उन्होंने कहा, ”हनी सिंह को मुझसे मदद की जरूरत नहीं है। वह कमबैक करने के खुद में लायक हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular