Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनAnimal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता के पसंद आई रणबीर...

Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता के पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, फिल्ममेकर ने बांधे तारीफों के पुल

Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जब से रिलीज हुई है, तब से वो लगातार लाइमलाइट में छाए हुए है। इस फिल्म ने 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों मे दस्तक दी थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद से ही तमाम विवादों का भी शिकार हो रही है। इन सब के बीच फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें रणबीर कपूर स्टारर एनिमल दूसरी बार देखने के बाद ज्यादा पसंद आई है।

ffddf

संजय गुप्ता ने की एनिमल की तारीफ

आपको बता दें कि हाल ही में संजय गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “मैंने एनिमल दूसरी बार देखी। मुझे यह पहली बार से कहीं अधिक पसंद आई।” निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, अभिनेता रणबीर कपूर और टीम के काम की सराहना करते हुए , संजय गुप्ता ने कहा, “यह फिल्म संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन और रणबीर कपूर के प्रदर्शन पर खरी उतरती है। लेखन के अलावा, हर दृश्य को काफी अच्छे से फिल्माया गया है। इतनी कड़ी मेहनत और लगन की प्रशंसा करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए।”

fvfvbv

फिल्म में नजर आए थे ये सितारें

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के साथ, एनिमल के शानदार कलाकारों में उनके पिता बलबीर सिंह के रूप में अनिल कपूर भी शामिल हैं, जबकि बॉबी देओल खलनायक अबरार हक की भूमिका में नजर आए।  वहीं, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी गीतांजलि की भूमिका निभाती दिखी हैं। बात करें तृप्ति डिमरी की तो अभिनेत्री जोया के किरदार में नजर आई हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular