Chhaava : विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे हैं। उनके अभिनय और फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब अभिनेता अपनी फिल्म ‘छावा’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 17 से लेकर 18 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। मगर फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की है।
100 करोड़ का आकड़ा किया पार
अब फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को महाराष्ट्र से मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा। 14 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 33.10 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 33.49 करोड़ की कमाई की। 16 फरवरी को फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया था। फिल्म ने 49.3 करोड़ कमाए थे। फिल्म का अब तक टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 121.43 करोड़ है।
ये भी पढ़ें : Stree 2 के लेखक निरेन भट्ट बॉलीवुड पर भड़के, कहा – “लेखकों को अब काफी संघर्ष करना पड़ेगा”
तरुण आदर्श ने बताया कि फिल्म को महाराष्ट्र से काफी प्यार मिला है और अब फिल्म अब नार्थ इंडिया पर भी अच्छा कमाल कर रही है। 19 फरवरी को फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है, क्योंकि उस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। उस तारीख को भी महाराष्ट्र में छुट्टी होगी और फिल्म देखने के लिए बड़ी तादाद में जनता पहुंचेगी।
छावा ने तोड़ा पुष्पा 2 का यह रिकॉर्ड
विक्की कौशल की फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने पहले रविवार पर इस चैन से 2.4 करोड़ कमाए हैं। वहीं पुष्पा 2 ने पहले रविवार पर 2.1 करोड़ कमाए थे। आपको ये भी विक्की कौशल की फिल्म विवादों में फंसी थी जहां पर ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने ये आरोप लगाया था कि फिल्म के मेकर्स ने खुद ज्यादा टिकट खरीद रहे हैं। ताकि लोगों को लगे कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के मेकर्स ने इसको लेकर कोई भी कमेंट नहीं किया था।