Champions Trophy 2025: तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत को लेकर दिया विवादित बयान? मचा बवाल

0
418
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत और चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में अपने बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार की आलोचना की है। दरअसल, स्पोर्ट्स कोड में कमिंस का बयान छापा था। बयान के मुताबिक कमिंस का मानना है कि भारत को फायदा मिल रहा है जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलने पड़ रहे हैं। यहां तक कि कुछ टीमों को ट्रेवल करके दुबई भी आना पड़ रहा है। वहीं, टीम इंडिया को ज्यादा परेशानी ट्रेवल को लेकर नहीं करनी पड़ रही, क्योंकि उनको होटल से सीधे स्टेडियम पहुंचना होता है।

पैट कमिंस ने एक्स पर पोस्ट कर की आलोचना

हालांकि कमिंस के मुताबिक यह झूठ है। कमिंस ने एक्स पर यह पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं कहा।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उनके नाम पर झूठ फैलाया जा रहा है। कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद चोट के कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है मैच

बता दें कि भारत ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया जिसके अनुसार भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। मालूम हो कि भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है जो चार मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy: भारत और न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान की लग गई वाट, बांग्लादेश भी आउट