Bobby Deol Interview : एनिमल के बाद बॉबी देओल का इंटरव्यू आया सामने, अपने अगले फिल्म पर की बात

0
445
Bobby Deol Interview

Bobby Deol Interview : ‘एनिमल’ में अपने नेगेटिव रोल के लिए हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे बॉबी देओल अब जल्द ही तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब वह ‘कंगुवा’ में अपने रोल की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म में साउथ स्टार सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। बॉबी देओल ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ये भूमिका निश्चित रूप से मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है, साथ ही मुझे भाषा भी नहीं आती है, इसलिए यह फिर से पूरी तरह से मेरे जोन से बाहर है। मैं एक या दो महीने में भी तमिल नहीं सीख सकता, लेकिन मैं इस पर काम करूंगा। ‘कंगुवा’ को शिवा ने डायरेक्ट कर रहे हैं।

बॉबी ने अपनी किरदार की तुलना सीरीज आश्रम से की

बॉबी ने ‘एनिमल’ और अपने किरदार अबरार का बचाव करते हुए इसकी तुलना अपनी सीरीज़ ‘आश्रम’ से कर दी। उन्होंने बताया कि ‘आश्रम’ को लेकर भी विवाद हुआ था। मगर दर्शकों ने वो सीरीज़ पसंद की। उसे आज भी भारी संख्या में देखा जाता है। जब उनसे मिसोजिनी और मैरिटल रेप वाले सीन पर बात की गई, तो उनका जवाब था-

“ये वो चीज़ें हैं, जो हमारी सोसाइटी में घट रही हैं। ‘एनिमल’ जागरूकता फैला रही है कि इस तरह की क्रूरता उसी दुनिया में होती है, जिसमें हम रहते हैं। मैंने पर्सनली ये चीज़ें कई जगहों पर देखी है।”

एनिमल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है तबाही

बता दें कि स्टार कास्ट की शानदार एक्टिंग और फिल्म की लाजवाब कहानी के दम पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई रही है। रिलीज के 11 दिन के भीतर रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ ने सभी भाषाओं में 448 करोड़ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है। जबकि दुनियाभर में ये मूवी करीब 738 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Animal: एनिमल में बॉबी देओल संग रेप सीन को लेकर मानसी तक्षक ने दिया रिएक्शन, बोलीं- ‘ये सीन काफी चौंकाने वाला था’