Saturday, July 27, 2024
HomeIPLMayank Yadav Injury: अचानक खुशी गम में बदल गई, विकेट लेते ही...

Mayank Yadav Injury: अचानक खुशी गम में बदल गई, विकेट लेते ही जाना पड़ा मैदान से बाहर

Mayank Yadav Injury: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में मयंक यादव फिर चोटिल हो गए। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम मजबूत लग रही थी। लेकिन 19वें ओवर में मयंक यादव ने जैसे ही मोहम्मद नबी को आउट किया, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ और वो तुरंत मैदान से बाहर चले गए। गौरतलब है कि चोटिल होने का कारण Mayank Yadav आईपीएल में कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, अब उन्होंने वापसी की लेकिन अपना पूरा स्पेल नहीं फेंक पाए, जिसके कारण एक बार फिर उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए।

LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने दी अहम अपडेट

इसी क्रम में मयंक के फिटनेस को लेकर हेड कोच जस्टिन लैंगर ने अपडेट दी है। उन्होनें कहा कि, ऐसा लगता है कि मयंक यादव को उसी जगह सूजन आई है। उनका रिहैब सही तरह हुआ था। पिछले कुछ सप्‍ताह से वो बिना दर्द के गेंदबाजी कर रहे थे। वह अच्‍छी स्थिति में नजर आ रहे थे। उनका स्‍कैन होगा, जिससे आगे की स्थिति का पता चलेगा। गौरतलब है कि लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल ने भी इस पर बात की थी।

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं डाल पाए पूरा स्पेल

उन्होनें कहा था कि ”मैंने मयंक यादव से अब तक बातचीत नहीं की है। उन्‍हें कुछ दर्द महसूस हुआ तो उन्‍होंने कहा, थोड़ा दुख रहा है। मुझे लगा कि जोखिम उठाने की जरुरत नहीं है। वो अब भी युवा खिलाड़ी हैं। यहां सिर्फ गति की बात नहीं है। इस खेल में उन्‍होंने दिखाया कि तेज गेंद डालने के अलावा उनके पास और भी शैली हैं।” बता दें कि मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच खेले और छह विकेट लिए। उन्‍होंने पंजाब और आरसीबी के खिलाफ तीन-तीन विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: IPL 2024, Mayank Yadav: कौन हैं रफ्तार के बादशाह मयंक यादव, बिहार का किया नाम रोशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular