Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में नई सरकार बन चुकी है जहां 50 साल की रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। रेखा गुप्ता कैबिनेट में प्रवेश वर्मा को भी जगह मिली है। प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। मालूम हो कि रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम ने दी बधाई
बुधवार को रेखा गुप्ता के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बधाई दी थी। केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।”
वहीं पर पूर्व सीएम और AAP नेता आतिशी (Atishi) ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
महिला मुख्यमंत्री में हुआ इजाफा
बता दें कि दिल्ली से पहले बीजेपी की 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार थी, लेकिन कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं थी। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के बाद बीजेपी का यह बॉक्स खाली था, जिसे अब रेखा गुप्ता ने भर दिया है। वहीं, देश के कुल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में ममता बनर्जी इकलौती महिला मुख्यमंत्री थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता अब दूसरी महिला मुख्यमंत्री हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Delhi New CM: दिल्ली को नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सभालेंगी कमान, इससे पहले बीजेपी के लिए निभाती थी ये भूमिका