MI vs RR, IPL 2024: सुरक्षाकर्मियों से हुई बड़ी चूक, बीच मैच में Rohit Sharma से मिलने पहुंचा शख़्स

0
510
MI vs RR, IPL 2024: Rohit Sharma

MI vs RR, IPL 2024: Rohit Sharma की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आईपीएल के इस सीजन भी उनके फैंस काफी भारी मात्रा में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन भी दर्शकों की ओर से लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं जहां वो अपने फेवरेट खिलाड़ी को चीयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक फैस बीच मैदान में रोहित शर्मा से मिलने पहुंच जाता है। पहले तो रोहित चौंक जाते हैं लेकिन बाद में वो गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma से मिलने पहुंचा शख़्स

दरअसल, जब मुंबई की टीम फिल्डिंग कर रही थी तो इस दौरान एक फैन दौड़ते हुए स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा के पास जा पहुंचा। रोहित उस वक्त फील्ड सेट कर रहे थे। अचानक से किसी के उनके पास पहुंचते ही वह आवाज सुनकर चौंक गए और दूर हटने लगे। हालांकि, फैन को देखकर वह रुके और फिर उसे गले लगाया। इसके बाद ईशान उस फैन से कुछ कहते दिखे। हालांकि, फैन ने उन्हें भी गले लगा लिया। दोनों क्रिकेटर से मिलने के बाद वह फैन खुशी के साथ दोनों हाथ ऊपर कर वापस लौटने लगा। तभी सुरक्षाकर्मियों ने आकर उसे पकड़ा और स्टेडियम के बाहर ले गए। हालांकि, इसने सुरक्षाकर्मियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी फैन का इतनी आसानी से सुरक्षा में सेंध लगाना खतरनाक हो सकता है।

Mi Vs Rr Ipl 2024: Fan Entered Into Ground And Hugged Rohit Sharma And Ishan Kishan In Wankhede, Video - Amar Ujala Hindi News Live - Mi Vs Rr Video:मुंबई में मैदान

राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को हराया

मैच की बात करें तो सोमवार के खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने एमआई को बुरी तरह से हरा दिया। इस तरह से मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैचों के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। राजस्थान के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी काफी खराब रही और टीम किसी तरह नौ विकेट पर 125 रन बना पाई। जवाब में राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। वह अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है। वहीं, राजस्थान एकलौती टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। इसी वजह से वो इस प्वांट्स टेबल में टॉप पर स्थित है।

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma : युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात