Saturday, July 27, 2024
HomeखेलRohit Sharma : युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना, कह...

Rohit Sharma : युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Rohit Sharma : आईपीएल का आगाज काफी नजदीक है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत हो रही है। लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार चर्चा मुंबई इंडियंस को लेकर है। फैंस के बीच चर्चा का विषय ये है कि रोहित शर्मा जिन्होनें मुंबई को पांच ट्रॉफी दिलाया है, आखिर क्या जरुरत पड़ गई कि फ्रेंचाइजी को हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना पड़ गया। इस सब के बीच मनमुटाव की भी खबरें सामने आ रही है। कई लोग रोहित को दूसरे फ्रेंचाइजी से ओर से खेलने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर ने युवराज सिंह ने फ्रेंचाइजी को कप्तान बदलने के फैसले पर इशारो ही इशारो में निशाना साधा है।

Rohit Sharma : युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना

दरअसल, युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपनी टीम को 5 बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। उन्हें हटाना बड़ा फैसला है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को एक और सीजन कप्तानी करने देना सही रहता। इस दौरान हार्दिक पांड्या को टीम का उप कप्तान बनाकर देखा जाता कि टीम कैसा परफॉर्म कर रही है। इसके साथ ही युवी ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि मुंबई इंडियंस ने यह फैसला भविष्य को देखते हुए लिया, क्योंकि रोहित भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अच्छा परफॉर्मेंस भी कर रहे हैं। हर किसी के पास अपनी बात रखने का मौका होता है, मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लिया है।

रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस ने छिनी कप्तानी

बता दें कि मुंबई ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया और फिर रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक को कप्तान बना दिया। तब से लगातार इस फैसले के विरोध में स्वर खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसके पीछे की कहानी क्या है, क्या रोहित शर्मा से इस बारे में फ्रेंचाइजी ने बात की है, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं है। जब खेल शुरु होगा तब जाकर धीरे धीरे जानकारी हाथ लगने वाली है।

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma : CSK के लिए खेल सकते हैं रोहित शर्मा, अंबाती की बड़ी भविष्यवाणी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular