Delhi High Court : दो जजों के ट्रांसफर की सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने की सिफारिश

0
495
Delhi High Court

Delhi High Court : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाइकोर्ट के दो जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इस संबंध में न्यायाधीशों द्वारा स्वयं इसके लिए अनुरोध करने के बाद तबादलों की सिफारिश की गई है। बता दे कि दिल्ली हाइकोर्ट के जज वी. कामेश्वर रॉव, और जस्टिस संजीव सचदेवा के ट्रांसफर को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने सिफारिश की है।

13032024 123248

आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलजियम ने न्यायमूर्ति राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है तो वहीं न्यायमूर्ति सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

Justice V Kameshwar Rao