Saturday, July 27, 2024
HomeखेलYashasvi Jaiswal ने एक बार फिर खेली यशस्वी पारी, भारत का स्कोर...

Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर खेली यशस्वी पारी, भारत का स्कोर 200 के पार

Yashasvi Jaiswal : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने अपने सात विकेट खो दिए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 204/7 है जहां ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भी जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए उनका नाम यशस्वी जायसवाल है। यशस्वी ने 73 रन बनाए। जिसमें से 8 चौके और 1 छक्के शामिल है। उनके अलावा सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

Yashasvi Jaiswal Records: 3 World Records Yashasvi Jaiswal Can Break During India's 4th Test Against England In Ranchi | Cricket News, Times Now

Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर खेली यशस्वी पारी

अपनी इस पारी के साथ वह भारत के पहले ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज़ भी बने हैं, जिन्होंने किसी एक सीरीज़ में 600 से अधिक रन बनाए हैं। उनसे पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया था। इस सीरीज में यशस्वी ने 2 दोहरा शतक लगाए हैं। गौरतलब है कि यशस्वी का अब तक करियर शानदार रहा है। उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 915 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ 2 दोहरे शतक भी लगाए हैं। यशस्वी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 214 रन रहा है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है।

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

इस सब के अलावा वह सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। बता दें कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में प्रभावित किया और उन्हें 2020 में अंडर -19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उन्हें 2 करोड़ 40 लाख रुपये की भारी भरकम कीमत देकर अपने साथ जोड़ा।

ये भी पढ़ें : Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जयसवाल ने लगा दी अंग्रेजों की क्लास, टी20 अंदाज में ठोका शतक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular