Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलWPL auctioneer Mallika Sagar : जानें कौन है मल्लिका सागर? IPL 2024...

WPL auctioneer Mallika Sagar : जानें कौन है मल्लिका सागर? IPL 2024 के लिए कर सकती है नीलामी

WPL auctioneer Mallika Sagar : टाटा वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी जारी है। खबर लिखे जाने तक 10 सेट समाप्त हो चुके हैं। यानी सभी खिलाड़ी एक-एक बार ऑक्शन में उतर चुकी हैं। अब एक्सलरेटेड राउंड का ऑक्शन शुरु हो चुका है। सभी पांच टीमों को एक शीट दी गई है, जिसमें से उन्हें पांच-पांच अनसोल्ड खिलाड़ियों को चुनना है। इस बार सफल नीलामी आयोजित करने की जिम्मेदारी काफी हद तक नीलामीकर्ता मल्लिका सागर आडवाणी के कंधों पर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सागर आडवाणी कौन हैं ?

Mallika Sagar के पास ऑक्शनर के रुप में लंबा अनुभव

मल्लिका ऑक्शन के लिए नई नहीं हैं। उनके पास एक लंबा अनुभव है। मल्लिका इस साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग नीलामी में नीलामीकर्ता थीं। 2001 में वह क्रिस्टीज में भारतीय मूल की पहली महिला नीलामीकर्ता (ऑक्शनर) बनीं थी। इसके अलावा सागर ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी की भी देखरेख की है और वह नीलामी आयोजित करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

WPL Auction Mallika Sagar auctioneer

आईपीएल 2024 के लिए भी कर सकती है नीलामी

अब चर्चा है कि वह आईपीएल में भी 2024 के ऑक्शन के लिए नीलामीकर्ता बन सकती हैं। हालांकि, जानकारी के मुताबिक एडमीड्स को इसकी जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी मल्लिका की तरफ से इस ऑफर को स्वीकार करने की जानकारी सामने नहीं आई है। अगर वह इसे स्वीकार करती हैं तो वह आईपीएल की पहली महिला नीलामीकर्ता हो जाएंगी।गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होने जा रहा है। एक रिपोर्ट् के मुताबिक, मल्लिका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए नीलामीकर्ता के रूप में ह्यू एडमीडेस की जगह ले सकती हैं।

IPL 2024 : आईपीएल को लेकर मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान, कहा – ‘जब तक वह चल सकते हैं, आईपीएल खेलते रहेंगे’

- Advertisment -
Most Popular