Saturday, July 27, 2024
HomeखेलWPL 2024 Points Table : RCB के हार के बाद ऐसा है...

WPL 2024 Points Table : RCB के हार के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, यहां देखें

WPL 2024 Points Table : महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन रोमांचक मोड़ ले रहा है। स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई है। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 रन से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी की टीम को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, आरसीबी के खिलाफ मैच में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा फायदा भी हुआ है। दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को नुकसान हुआ है। वो पहले स्थान से अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

WPL 2024 Points Table

WPL 2024 के शुरुआती मैचों में आरसीबी का प्रदर्शन शानदार

WPL 2024 में शुरुआती मैचों में आरसीबी (RCB) टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन अब आरसीबी टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 1 रन से हार के चलते टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। गौरतलब है कि WPL 2024 में इस समय पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीम टॉप पर चल रही है।

अंक तालिका में ऐसा ही आरसीबी का हाल

अंक तालिका की बात करें तो इस जीत के साथ दिल्ली, 10 अंक और 0.918 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि मुंबई दूसरे स्थान पर खिसक गई। इस बार कांटे की टक्कर इन्हीं दोनों टीमों के बीच देखने को मिल रहा है। आरसीबी के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद दिल्ली और बाकी टीमों के लिए रास्ता आसान हो गया है। इस समय आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है और टीम के पास 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के चलते 6 अंक हैं।

ये भी पढ़ें : WPL 2024 | MI vs DC : शानदार आगाज के लिए तैयार बेंगलुरु का मैदान, पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular