इस दिन से शुरू होगा Women’s T20 World Cup 2024, भारतीय टीम का चैंपियन बनने का सपना होगा पूरा?

0
401
Women's T20 World Cup 2024 Full Schedule

Women’s T20 World Cup 2024 Full Schedule: भारतीय महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा। क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। गौरतलब है कि इस बार प्राइज मनी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी भी की गई है।

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का शेड्यूल

GXqlIv2W4AA0JB0

पहले यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश में खेला जाना था। हालांकि, देश के हालातों को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया था। यूएई में सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। इन टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है।

  • ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका
  • ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा यह टूर्नामेंट

बता दें की आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच भी शामिल है। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। आईसीसी सेमीफाइनल और फाइनल के रिजर्व डे भी रखा है।

ये भी पढ़ें: Womens Cricket : पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर छापेमारी में 1 करोड़ की नकदी बरामद, सट्टेबाजी में खा चुके है जेल की हवा