Kareena Kapoor Khan : जब करीना कपूर ने लगाए थे संजय लीला भंसाली पर आरोप, इस तरह दिया था भंसाली ने करीना को जवाब

0
411
kareena kapoor and sanjay leela bhanushali

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरसत एक्ट्रेस में से एक करीना कपूर खान आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना कुछ वक्त से बड़े पर्दें से दूर है। वहीं आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ को वो किस्सा बता रहे हैं। जब उन्होंने फेमस फिल्मेकर अवॉर्ड में संजय लीला भंसाली पर जमकर भड़ास निकाली थी।

 

करीना को नहीं पसंद है संजय लीला भंसाली के साथ काम करना

दरअसल साल 2002 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर संजय लीला भंसाली पर बुरी तरह से भड़की थीं। एक्ट्रेस से जब ये पूछा गया कि, ‘क्या आपने कभी भंसाली के साथ काम किया है। तो इसके जवाब में करीना गुस्सा करते हुए बोलीं कि, ” उन्होंने मेरे साथ जो भी किया वो बिल्कुल गलत था। इसलिए मैं कभी भी उनके साथ काम नहीं करूंगी.. उन्होंने ‘देवदास’ के लिए पहले मुझे साइन किया था और साइनिंग अमाउंट भी दे दिया था, लेकिन फिर अचानकर उन्होंने किसी और को ले लिया।’
करीना ने आगे कहा कि, ‘संजय की उस बात से मुझे बहुत दुख पहुंचा था। इसलिए अगर मेरे पास काम नहीं भी होगा तब भी मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी..हालांकि उस वक्त एक चीज थी जो मेरे साथ अच्छी हुई थी। दरअसल जिस दिन सजंय भंसाली ने मुझे ‘देवदास’ से रिप्लेस किया, उसी दिन में मैंने सुभाष जी की फिल्म ‘यादें’ साइन कर ली थी।

करीना के आरोपों का संजय ने दिया था ये जवाब

वहीं संजय लीला भंसाली ने भी फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, “करीना एक बार नीता लुल्ला के साथ मेरे घर आईं। उस वक्त उन्होंने मेरे साथ काम करने की इच्छी भी जताई और मैंने उनसे कहा था कि अभी मैंने आपका काम नहीं देखा है। इसलिए फिल्म में कास्ट करने से पहले मैं ये देखना चाहता हूं कि आप क्या कर सकती हैं। फिर जब मैंने उनके साथ शूट किया तो मुझे लगा ऐश्वर्या राय पारो के लिए बेस्ट हैं। इस बात पर वो तब कुछ नहीं बोलीं और फिर मीडिया में जाकर आरोप लगाने लगीं।