Ajay Devgn-Kajol : जब फिल्म में किसिंग सीन को लेकर काजोल को आया था गुस्सा, सिंघम को मांगनी पड़ी थी माफी

0
630
ajay devgan and kajaol

Ajay Devgn-Kajol: बॉलीवुड के कई स्टार कपल्स के बार में तो आप सभी जानते ही होंगे। आए दिन ये स्टार कपल किसी ना किसी चीज को लेकर जमकर लाइमलाइट बटोरते हैं। इनमें से ही एक अजय देवगन और काजोल की जोड़ी भी है। दोनों की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में होती है। दोनों के बीच की समझ और साझेदारी की मिशाल हर कोई देता है। यही कारण है कि शादी के 24 साल बाद भी दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों ना सिर्फ एक-दूसरे के काम में सपोर्ट करते हैं बल्कि एक-दूसरे के कामों की तारीफ भी करते हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि फिल्म के एक सीन को लेकर काजोल अजय देवगन से नाराज हो गई थी।

ajaykajol 1690447244

फिल्म में किसिंग सीन को लेकर काजोल हुईं थी अजय देवगन से खफा

दरअसल, ये वाक्यां अजय देवगन की फिल्म शिवाय के समय का है। इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। हालांकि फिल्म में अजय का एक किसिंग सीन भी था, जो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्दे पर अजय देवगन उस समय तक नो किसिंग पॉलिसी अपनाते थे, लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार किसिंग सीन दिया था। यही वजह थी कि फिल्म का यह सीन काफी ज्यादा सुर्खियों में था। हालांकि इस दौरान सबसे खास बात यह रही की इस सीन के बारे में फिल्म की प्रोड्यूसर और अजय देवगन की पत्नी काजोल तक को नहीं बताया गया था और यही कारण है कि इस सीन की वजह से काजोल भी काफी ज्यादा नाराज हुई थीं।

kajol1 1

सिंघम को मांगनी पड़ी थी माफी

उनके गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अजय देवगन को उनको सॉरी तक कहना पड़ा था। इस किस्से का जिक्र काजोल ने खुद द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। शो में जब कपिल ने काजोल से पूछा कि पर्दे पर अजय को किस करते हुए देखकर उनकी कैसी प्रतिक्रिया थी, तब जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिल्म की प्रोड्यूसर थी, फिर भी मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मुझसे इसको लेकर माफी मांगी। शो में काजोल ने बताया कि अजय के माफी मांगने के बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया था।