South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Chaitra Navratri 2023 : दुर्गा अष्टमी, महानवमी और कन्या पूजा कब है? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
 Chaitra Navratri 2023 : दुर्गा अष्टमी, महानवमी और कन्या पूजा कब है? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
धर्म लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2023 : दुर्गा अष्टमी, महानवमी और कन्या पूजा कब है? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

by Nidhi Jain March 18, 2023

Chaitra Navratri 2023 : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस बार नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च 2023 से हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कलश स्थापना की जाती हे और मां शैलपुत्री की विधि-विधान से उपासना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन, अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व है। चैत्र शुक्ल अष्टमी को दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। जबकि नवमी तिथि को महानवमी होती है। इन दो दिन लोग घर में कन्या पूजन भी करते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) में दुर्गा अष्टमी, महानवमी और कन्या पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और कौन-कौन से योग बन रहें हैं। उनके बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

जानिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां

Chaitra Navratri 2016 Kalash Sthapan Is On April 8 Know About Form Of Devi Durga- आठ अप्रैल को कलश स्‍थापना के साथ होगा चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ

इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) की दुर्गा अष्टमी 29 मार्च 2023 को पड़ रही है। जबकि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दुर्गा अष्टमी के दिन रात 09 बजकर 07 मिनट तक है। मान्यता के अनुसार महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को माता दुर्गा का आठवां स्वरूप व अवतार माना जाता हैं। इस बार दुर्गा अष्टमी के दिन रवि और शोभन योग का भी संयोग बन रहा हैं। पंचांग के अनुसार रवि योग 29 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 07 मिनट से लेकर अगले दिन प्रात: काल 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। जबकि शोभन योग प्रात: काल से देर रात 12 बजकर 13 मिनट तक है।

आपको बता दें कि इस बार महानवमी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानि 30 मार्च 2023 को रखा जाएगा। जो देर रात 11 बजकर 30 मिनट तक है। दुर्गा नवमी या महानवमी के दिन माता दुर्गा की 9वीं अवतार मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती हैं। महानवमी के दिन इस बार चार शुभ योग भी बन रहे हैं। दुर्गा नवमी के पूरे दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है। जबकि गुरु पुष्य योग रात 10:59 से लेकर सुबह 06:13 तक है। अमृत सिद्धि योग रात 10:59 से सुबह 06:13 तक है। इसके अलावा 29 मार्च 2023 और 30 मार्च 2023 में से किसी भी दिन कन्या पूजा की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र में इन कामों से माता दुर्गा हो सकती है नाराज, जानिए किन कार्यों को करने से बचें?

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: Chaitra Navratri Chaitra Navratri 2023 Chaitra Navratri Calendar dharm astha dharm manyta Durga Ashtami Durga Ashtami 2023 hindu dharm hindu parv hindu religious hindu religious festival kanya puja kanya puja date ma durga Mata Durga mhanavmi mhanavmi date navratri
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.