South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. धर्म
  3. Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां
 Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां
धर्म लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

by News Desk March 18, 2023
Chaitra Navratri 2023 Puja Samagri : हिंदू धर्म के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आगाज 22 मार्च 2023 से हो रहा है, जिसका समापन 30 मार्च 2023 को होगा। भारतवर्ष में ये त्योहार बडे़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। नवरात्रि को सनातान धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसका उल्लेख पुराणों में भी है। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ सिद्ध स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। मां की पूजा में विभिन्न तरह की सामग्री की जरूरत होती है, जिन सभी का अपना अलग महत्व है। आज हम आपको इस आर्टिकल में मां दुर्गा की पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जप, पूरी होंगी सभी इच्छा

चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri 2023 Puja Samagri)

Chaitra Navratri 2023 pujan samgari full list kalash sthapana solah singar maa durga puja panchak kaal | Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि शुरू होने में बस कुछ दिन बाकी, नोट करें पूजन की

कलश स्थापना की सामग्री- मिट्टी का कलश, साफ मिट्टी, पराई जौ, रक्षा सूत्र, रोली, लौंग, इलाइची, कपूर, पान व आम के पत्ते, अक्षत, साबुत सुपारी, नारियल, फल, फूल, गेंहू या चावल, मेवे, पूजा थाली, मिठाई, नवग्रह पूजन और गंगाजल आदि।

मां दुर्गा के श्रृंगार का सामान- लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम, आलता, मेहंदी, बिंदी, कंघी और शीशा आदि।

प्रसाद सामग्री- मिठाई, फूलदाना, मेवा, इलायची, फल, मखाना, मिश्री और लौंग आदि।

अखंड ज्योति के लिए सामग्री-  पीतल का बड़ा दीपक, बाती, शुद्ध घी और चावल।

हवन सामग्री- हवन कुंड, शुद्ध घी, प्रतिदिन लौंग के 9 जोड़े, सुपारी, कपूर, गुग्गुल, पांच मेवा, लोबान, चावल, धूप और आम व नौ ग्रह की लकड़ी आदि।

कन्या पूजन के लिए सामग्री- कन्याओं के लिए वस्त्र, भोजन करने के लिए प्लेट, अनाज, उपहार और दक्षिणा आदि।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र में इन कामों से माता दुर्गा हो सकती है नाराज, जानिए किन कार्यों को करने से बचें?

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: Chaitra Navratri Chaitra Navratri 2023 Chaitra Navratri 2023 puja Chaitra Navratri 2023 Puja Samagri Chaitra Navratri Puja Samagri dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu parv hindu religious festival navratri Navratri 2023 religious
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.