South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Dalljiet Kaur Sangeet: संगीत नाइट में दोस्तों संग जमकर झूमे दलजीत-निखिल, इस दिन होगी शादी
 Dalljiet Kaur Sangeet: संगीत नाइट में दोस्तों संग जमकर झूमे दलजीत-निखिल, इस दिन होगी शादी
मनोरंजन

Dalljiet Kaur Sangeet: संगीत नाइट में दोस्तों संग जमकर झूमे दलजीत-निखिल, इस दिन होगी शादी

by News Desk March 18, 2023

Dalljiet Kaur Sangeet: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने प्यार और बॉयफ्रेंड निखिल पटेल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यहां तक की दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत भी हो चुकी है। इसी कड़ी में बीते दिन कपल के संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दलजीत और निखिल ने जमकर डांस किया। इस दौरान की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों को डांस करते देखा जा सकता है।

संगीत सेरेमनी में हुआ जमकर धमाल

बीते दिन दलजीत कौर और निखिल पटेल की संगीत और मेहंदी सेरेमनी का धमाकेदार आयोजन हुआ था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल के साथ टीवी जगत की कई फेमस एक्ट्रेसेस को भी देखा जा सकता है। शेयर की गई तस्वीरों में कपल ग्रीन कलर के मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इस संगीत और मेहंदी सेरेमनी की कई वीडियोज भी वायरल हो रही हैं, जिनमें दलजीत को अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर डांस करते देखा जा सकता है। वहीं एक वीडियो में निखिल भी अपने लडकों की गैंग के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

Bride to be Dalljiet Kaur dances at her sangeet ceremony.😍#dalljietkaur pic.twitter.com/KGandPSbqD

— E24 (@E24bollynews) March 17, 2023

Take a glimpse of Dalljiet Kaur's Sangeet Ceremony!😍#dalljietkaur pic.twitter.com/Iyk8uQvd7j

— E24 (@E24bollynews) March 17, 2023

शालीन भनोट से हुई थी पहली शादी

आपको बता दें कि दलजीत कौर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले दलजीत ने बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट संग शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन बढ़ने लगी और फिर दोनों एक-दुसरे से अलग हो गए। बीते दिन मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद कपल आज यानी 18 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आपको ये भी बताते चलें कि दलजीत कौर को कई टीवी शोज में देखा जा चुका है। एक्ट्रेस ‘कुलवधू’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीं निखिल पटेल एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दलजीत ने ये भी बताया था कि शादी के बाद वो निखिल के साथ अफ्रीका में शिफ्ट हो जाएंगी।

Tags: Dalljiet Kaur Dalljiet Kaur Mehndi Ceremony Dalljiet Kaur Sangeet Ceremony Dalljiet Kaur Wedding Dalljiet Kaur-Nikhil Patel entertainment news Nikhil Patel shalin bhanot
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.